कोरोना वायरस : भारत में 11 लाख के पार पहुंचे मामले, बढ़ रहा रिकवरी रेट

स्वास्थय मंत्री के ओएसडी राजेश भूषण ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि देश में 10 लाख की आबादी पर 837 मामले हैं। कई देशों की तुलना में इस लिहाज से भारत में मामले कम हैं। 10 लाख की आबादी में मृत्युदर 20.4 है, यह भी काफी कम है। भारत के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय पॉजिटिविटी रेट की तुलना में कम हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 8.07 फीसदी है।केंद्र सरकार ने बताया कि दिल्ली में पिछले 6 महीने में सिर्फ 23.48% लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से ज्यादातर पॉजिटिव मरीज बिना लक्षण वाले थे। सीरो-सर्वे यह बात सामने आई। राजधानी में यह 27 जून से 10 जुलाई के बीच में किया गया। करीब 11 जिलों से 22 हजार सैंपल लिए गए हैं और टेस्ट आईसीएमआर की गाइडलाइंस के तहत किए गए।

उधर, दिल्ली में कोरोना के हालात में सुधार आया है। दिल्ली एकलौता राज्य है, जो वृद्धि दर को माइनस में लाने में कामयाब रहा। एक जुलाई को वृद्धि दर 0.21% थी, तो 10 जुलाई को -2.17% हो गई। वहीं, 19 जुलाई को -2.14% पर आ गई।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 37 हजार 148 मामले सामने आए और 587 मौतें हुईं। वहीं, अब तक देश में 11 लाख 55 हजार 191 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 4 लाख 2 हजार 259 एक्टिव केस हैं तो 7 लाख 24 हजार 578 ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक 28 हजार 084 लोगों की जान जा चुकी है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि देश में अब तक 1 करोड़ 43 लाख 81 हजार 303 टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 33 हजार 395 लोगों की जांच की गई।

Related Articles

Back to top button