रायबरेली :पंचवटी परिवार ने राम मंदिर के लिए 11 किलोग्राम चाँदी की पाँच ईंट सौपी

जिले के बड़े राजनैतिक परिवार “ पंचवटी “ ने अयोध्या मे भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए चाँदी की पाँच ईंटें भेंट की है | विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह व उनके अनुज हरचंदपुर से विधायक राकेश सिंह ने मिलकर यह ईंटें श्री राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सौपा है |   

    पंचवटी परिवार हरचंदपुर विधान सभा मे कई वर्षो से लगातार श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ  करा रहा है | अब जब भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण शुरू होने जा रहा  है तो इस परिवार कुल 11 किलोग्राम चांदी  की पाँच इंटे बनवाई है | उसके बाद सभी भाई  जिसमे विषाण परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह  , विधायक राकेश सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह , इनके बड़े भाई गणेश सिंह और बृजेश सिंह अयोध्या पहुंचे | सभी भाइयों मे महंत नृत्य गोपालदास से मुलाक़ात करके उनका आशीर्वाद लिया और उनको पाँच चांदी की  ईंट भेंट की है | एमएलसी दिनेश सिंह ने बताया की भगवान श्री राम मंदिर को सुपुर्द यह इंटे रायबरेली जिले की सभी सम्मानित जनता की ओर से दी गयी  है |

जिले के लोगो के सुख समृद्ध के लिए उनके परिवार द्वारा यह प्रयास किया गया है | भगवान श्री राम मंदिर के लिए रायबरेली का यह योगदान गैर राजनैतिक है | केवल आस्था और धार्मिक भाव की दृष्टि से इसे देखा जाना चाहिए | उन्होने कहा कि पाँच अगस्त के उस ऐतिहासिक पल के लिए देश इंतजार कर रहा है | हम सबके लिए  वह पल गौरव शाली पल होगा | देश के प्रधानमंत्री द्वारा इस ऐतिहासिक कार्य मे भागीदार बनना उनकी महानता को प्रदर्शित करता है | 

Related Articles

Back to top button