आंध्र प्रदेश में सैनिटाइजर मिला शराब पीने से 9 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश प्रकासम जिले में सैनिटाइजर मिला शराब पीकर मरने वालों की संख्या 9 तक पहुंच चुकी है| मृतकों में तीन भिखारी और 6 ग्रामीण शामिल हैं| कोविड-19 लॉक डाउन की शुरुआत से शराब की बिक्री पर रोक लगाने के कारण कुछ लोग सैनिटाइजर पीने के आदत बना लिए हैं| इसी क्रम में गांव वालों का कहना है कि सस्ती शराब में सैनिटाइजर मिलाकर पीने के कारण लोगों का गला सूख जाने से उनकी मौत हुई है| स्थानीय पोलेराम्मा मंदिर के निकट शेड में गुरुवार शाम को ही एक भिखारी की मौत हुई| जबकि अन्य एक की हालत नाजुक होने पर उसे 108 वाहन से अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज करते दौरान उनकी मृत्यु हो गई| उसी तरह सैनिटाइजर् मिला शराब पीने से सात अन्य लोगों की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हुई है| घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया|

Related Articles

Back to top button