एनएचएम के प्रदेश अध्यक्ष की कोरोना एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट आई पॉजिटिव

पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिससे धरती के भगवान भी अछूते नहीं हैं। प्रदेश के सभी स्वास्थ्य कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य लाभ की लगातार कामना कर रहे हैं। प्रदेशभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिये समान कार्य समान वेतन एवम् अन्य मांगों के लिए लगातार प्रयासरत एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह अपने काम के साथ-साथ प्रदेश के कार्यों में भी लगे रहते हैं।

इस बीच कोविड-19 के संक्रमण की वजह से वह सक्रिय नहीं थे। सीएचसी सेवा देश की सेवा मानकर वे अपने कार्य में तल्लीन थे। परंतु इसी बीच कार्य करते करते कोरोना संक्रमित हो गए। प्रदेश अध्यक्ष के कोरोना पॉजिटिव होने से पूरे प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी दुखी है। इन दिनों स्वास्थ्यकर्मी व पुलिसकर्मी सर्वाधिक पॉजिटिव निकल रहे हैं। इसी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ठाकुर मयंक प्रताप सिंह की रिपोर्ट मंगलवार की सुबह कोरोना एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आ गई।

फाइल फोटो – मयंक प्रताप सिंह

स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने बाद से हड़कम्प मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में सीएचसी के कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई। साथ ही साथ टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारी होम क्वॉरेंटाइन में चले गए तथा पूरे स्वास्थ्य केंद्र को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया।       

 बतातें चलें कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत हैं। जो जनपद रामपुर के बादली गाँव निवासी हैं। मंगलवार की सुबह प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह ने कोरोना एंटीजन टेस्ट कराया। जिसमें उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा में कार्यरत ठाकुर मयंक प्रताप सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों में दहशत का महौल देखने को मिला। पूरे अस्पताल को सील कर दिया गया है साथी सभी कर्मचारी होम कैंटीन में चले गए हैं सुरक्षा प्रहरी के भरोसे पूरे अस्पताल को अगले 48 घंटे के लिए ताला लॉक कर दिया गया है सभी कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल को खोला जाएगा। सभी कैडर के स्वास्थ्य कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button