उन्नाव : लेखपाल की अचानक मौत से मचा कोहराम

स्थानीय तहसील में तैनात लेखपाल की अचानक मृत्यु हो गई। वह करीब एक वर्ष के अंतराल में ही सेवानिवृत्त होने वाले थे। लेखपाल की अचानक मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया। लेखपाल की अचानक मृत्यु से तहसील के सभी राजस्व कर्मियों को गहरा सदमा लगा है।स्थानीय तहसील में तैनात लेखपाल रामनाथ यादव 59 वर्ष पुत्र लालू प्रसाद यादव थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र के ग्राम हरईपुर के मूल निवासी थे। लेकिन लंबे समय से वह अपने परिवार के साथ नगर के संडीला मार्ग पर स्वयं के मकान में रहते चले आ रहे थे।

वह तहसील के राजस्व ग्राम पलिया में तैनात थे। आज तहसील खुलने पर लेखपाल रामनाथ यादव उप जिलाधिकारी अक्षत वर्मा से आवश्यक कार्य हेतु उनके कार्यालय पहुंचे। तहसील स्थित अपने कमरे पर वापस आने के बाद अचानक वह बेहोश हो गए और थोड़ी ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। लेखपाल की मृत्यु की खबर फैलते ही राजस्व कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। इधर खबर मिलते ही लेखपाल की पत्नी सरला, जेष्ठ पुत्र अंकित यादव, पुत्री अंकिता यादव तथा कनिष्ठ पुत्र अनीत यादव भागकर तहसील पहुंचे और शव देखकर दहाड़े मार कर रोने लगे। एसडीएम द्वारा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।

हालांकि लेखपाल की मृत्यु अचानक हृदय गति रुकने से बताई जा रही है। लेकिन सरकारी गाइडलाइन के अनुसार लेखपाल का शव पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजने की कार्यवाही की जा रही है

Related Articles

Back to top button