वट सावित्री व्रत में पूजा करने के बाद सुहागिन महिलाएं करें इन चीजों का सेवन

आज वट सावित्री व्रत के मौके पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर विधिवत तरीके से बरगद के पेड़ की पूजा कर रही हैं। आज देशभर में इस व्रत को बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज महिलाएं व्रत रखकर मां पार्वती, सावित्री के साथ-साथ बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इसके साथ ही कलावा या फिर कच्चा सूत लेकर बरगद के पेड़ की पांच या सात बार परिक्रमा करके खुशहाली और सौभाग्य की कामना करती हैं। जानिए आज के दिन महिलाओं को क्या-क्या खाना शुभ होगा। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और संतान सुख के लिए सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं। आज के दिन काफी शुभ संयोग बन रहा है क्योंकि आज वट सावित्री व्रत के साथ सोमवती अमावस्या और शनि जयंती भी है। इसलिए आज के दिन पूजा करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है।


वट सावित्री व्रत का मुहूर्त
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि प्रारंभ: 29 मई को दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से शुरू
अमावस्या तिथि का समापन: 30 मई को शाम 04 बजकर 59 मिनट पर
अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 57 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से
सुहागिन महिलाएं करें इन चीजों का सेवन
आज महिलाएं पूजा करने से पहले निर्जला व्रत रखती हैं। विधिवत तरीके से पूजा करने के बाद ही जल और बरगद के पेड़ की एक कोपल और 7 भिगोए हुए चना लेकर निगल लिए जाते हैं। इसके बाद भी सुहागिन महिला किसी अन्य चीज का सेवन कर सकती है।
सुहागिन महिलाएं विधिवत तरीके से पूजा करने के बाद जल पी लें। इसके बाद प्रसाद में चढ़ाए हुए खरबूज, आटा-गुड़ के बने गुलगुले, पूड़ी आदि का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा सुहागिन महिलाएं आम, खीरा, ककड़ी, तरबूज आदि का भी सेवन कर सकती हैं

Related Articles

Back to top button