पौष्टिकता से भरपूर ये फल आपको रखते हैं सेहतमंद और मौसमी बीमारियों से करते है बचाव…

मौसम में बदलाव का असर हमारे खानपान में भी परिवर्तन लेकर आता है। हर फल का अपना मौसम होता है। फलों से हमें पोषक तत्व मिलते हैं, जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक हैं। इस मौसम में तापमान और गर्मी के असर को कम करने के लिए फलों के राजा आम के साथ तरबूज, खरबूजा, लीची, स्ट्राबेरी, आलू बुखारा, बेल आदि पर्याप्त मात्रा में मिलते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से हमें फलों को अपने आहार का हिस्सा बनाना चाहिए। इनके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और स्वस्थ कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने से बची रहती हैं। गर्मी के फल बीटाकैरोटीन, कैरोटेनायड और खनिज तत्वों से भरपूर होते हैं।

एंटीआक्सीडेंट से भरपूर ये फल फ्री रेडिकल्स को कम करके हमें आक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। गर्मियों के इन फलों का सेवन आजकल होने वाली बीमारियों से भी बचाता है। तरबूज: इसमें पोषक तत्वों के साथ 92 फीसद पानी होता है। तरबूज में मौजूद विटामिन-ए, सी और बी-6 के अलावा पाया जाने वाला एंटीआक्सीडेंट लाइकोपेन हृदय व हड्डियों को सेहतमंद बनाता है। मधुमेह रोगी भी सीमित मात्रा में तरबूज का सेवन कर सकते हैं।
आम: इसमें पाए जाने वाले विटामिन-ए, सी और फोलेट व फाइबर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आम हाई ग्लाइसेमिक फलों की श्रेणी में आता है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। हालांकि इसका भरपूर स्वाद लेने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button