प्रेमिका के घर में प्रेमी युगल ने निगला जहर, रात में साथ देख लड़की की मां ने मारे थे थप्पड़

प्रयागराज । प्रयागराज में नारीबारी क्षेत्र के सतपुरा गांव में एक प्रेमी युगल ने जहर निगल लिया। साथ पकड़े जाने के बाद प्रेमी जहर लेकर प्रेमिका के घऱ पहुंचा। वहं उसने साथ जीने मरने की बात कहते हुए खुद जहर निगला और लड़की के मुंह में भी जहर डाल दिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस की मदद से उन दोनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि इलाज से दोनों की हालत में सुधार होने पर आगे इस मामले में तय किया जाएगा कि क्या एक्शन लेना है।सतपुरा गांव के मजरा पटिवार में घटना सोमवार आधी रात बात की है। इस गांव के 19 वर्षीय युवक का 18 वर्षीय युवती से कुछ समय से प्रेम संबंध था। इस लड़की के पिता औऱ तीन भाई पूना में रहकर नौकरी करते हैं। यहां गांव में वह अपनी मां और भाभी के साथ रहती है। सोमवार की रात युवक अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा था। घर में दोनों साथ थे तभी प्रेमिका की मां की नींद खुली। उसने दोनों को साथ देखा तो तैश में आकर अपनी बहू को बुलाया। फिर बहू की मदद से मां ने लड़की को पकड़ा और कई थप्पड़ जड़ दिए। उनके फटकारने पर प्रेमी घर से निकला लेकिन घंटे भर बाद आया तो बोला कि उसने जहर खा लिया है। साथ जिएंगे और साथ मरेंगे।प्रेमी ने जबरन प्रेमिका के भी मुंह में जहर डाल दिया। दोनों की हालत बिगड़ी तो भोर में पुलिस को खबर दी गई। नारीबारी चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने प्रेमी युगल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेमी की दशा और भी ज्यादा बिगड़ी तो उसे शहर में एसआरएन अस्पताल ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button