रायबरेली : मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष बने फहीम अहमद

समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा जी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर जनपद रायबरेली से फहीम अहमद को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष बनाया है.

जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलते ही फहीम अहमद ने कहा कि मैं पिछले 12 वर्षों से समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य एक कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहा हूं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी व प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा जी जी ने जो जिम्मेदारी हमको दी है उसको और मजबूती के साथ निभाते हुए ग्राम स्तर तक लोगों को जोड़कर पार्टी की नीतियों रीतियों का प्रचार प्रसार करूंगा पार्टी को और मजबूत करूंगा.। श्री अहमद को जिला अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा जी व युवजनसभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी जी, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल जी के द्वारा दिया गया ।

Related Articles

Back to top button