भूकंप के झटकों से हिला पूर्वोत्तर भारत, म्यांमार में रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई तीव्रता

गुवाहाटी । देश के पूर्वोत्तर हिस्से में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुबह करीब 7:55 बजे मणिपुर, असम के गुवाहाटी समेत अन्य इलाकों में भूकंप आया। अभी तक किसी भी स्थान से किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। उधर, पूर्वोत्तर इलाका उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है, जिससे भूकंप अक्सर आते रहते हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि म्यांमार में पहले भूकंप के झटके महसूस किए गए, जबकि दूसरा झटका मणिपुर और असम में दर्ज किया गया। मणिपर में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 दर्ज की गई है। इस भूकंप की गहराई धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए। भूगर्भ वैज्ञानिकों के मुताबिक इसका केंद्र भारत-म्यामांर सीमा पर था। म्यांमार में करीब 3.52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र बर्मा से 162 किलोमीटर दूर स्थित था। इस भूकंप की गहराई धरती से करीब 140 किलोमीटर नीचे थी। म्यांमार में भूकंप के तेज झटके आने के बाद लोग सहम गए। इससे पहले भारत में 24 सितंबर को अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई थी। उसी दिन देर रात करीब 2.30 बजे आए भूकंप के बाद लोग घर छोड़कर बाहर गए। वहीं, इसी इलाके में पांच जुलाई को भी 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। वहीं, अंडमान निकोबार के साथ-साथ इंडोनेशिया के उत्तरी प्रांत एकेह में भी भूकंप आया था।

Related Articles

Back to top button