मुलायम सिंह यादव की हालत में सुधार, CM योगी के गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन

नई दिल्ली। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव की सेहत में कुछ सुधार है। मीडिया रिपोरर्ट्स के मुताबिक, ऑक्सीजन लेवल मेंटेन हो गया है पर उन्हें अभी आईसीयू में ही रखा गया है। वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मुलायम सिंह बीते अगस्त महीने से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और उनका यहां लंबे समय से इलाज चल रहा है। शनिवार रात को उनकी तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें जनरल वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। मुलायम सिंह यादव का बीते अगस्त महीने से मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार रात को उनकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई तो मुलायम को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसकी सूचना उनके परिवार को भी दी गई। इसके बाद रविवार शाम उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी उनसे मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button