Trending

प्रियंका गांधी पर मोहसीन रजा ने कसा तंज, कहा- कार के शीशे नहीं अपना मुंह साफ करे…

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की द्वारा बरेली में गाड़ी का शीशा साफ करने पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में  मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को शीशा नहीं अपना मुंह साफ करना चाहिए। इसके साथ मोहसिन ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस ने 60 वर्ष तक किसानों का शोषण करने किया है।

बता दें कि मोहसिन रजा गुरुवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित चौरीचौरा शताब्दी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। मीडिया की ओर से बरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से अपने वाहन का शीशा पोछने के सवाल पर मोहसिन हमलावर हो गए। कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अपना मुंह साफ कर लेना चाहिए। किसानों के नाम पर कांग्रेस अब घड़ियाली आंसू बहा रही है।

आरोप लगाया कि 60 वर्ष तक कांग्रेस ने किसानों को कर्जदार बनाकर उनका शोषण किया। किसानों को जेल भेजने और उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का काम किया। कांग्रेस ने किसानों की भूमि अपने रिश्तेदारों को खरीदवा दी और अब ड्रामा कर रही है उनके इस ड्रामे से कुछ होने वाला नहीं है। मोदी जी लगातार किसानों की आय दोगुनी करने की कोशिश में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button