Trending

देखें वीडियो: चक्का जाम को लेकर दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर कैसे किया था सुरक्षा इंतजाम

नई दिल्ली। कृषि कानून के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच शनिवार को किसान संगठनों ने यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली  को छोड़कर  देशव्यापी चक्का जाम किया। बता दें कि किसान का चक्का जाम दोपहर 12 बजे से शुरू होकर तीन बजे तक चला। बता दें गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा से सबक लेते दिल्ली पुलिस ने शनिवार को चक्का जाम को दौरान गाजीपुर बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

चक्काजाम के वक्त पुलिस ने किसानों को दिल्ली में आने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग समेत अन्य व्यवस्था करके कई सुरक्षा लेयर तैयार की है। इसका वीडियो का सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की है। जवानों की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग, वाहनों आदि से कई लेयर की सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है।

कृषि कानूनों के विरोध में आज किसानों ने तीन घंटे का चक्का जाम का आह्वान किया। यह चक्का जाम दोपहर 12 बजे शुरू होकर 3 बजे खत्म हुआ। किसानों का चक्का शाम शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान किसानों ने सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने को कहा। किसानों का कहना है कि जब तक कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button