Trending

अंडरआर्म्स की बदबू से है परेशान, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा छुटकारा

बदबूदार अंडरआर्म्स यानी बगल किसी व्यक्ति के लिए अपमानजनक हो सकते हैं और दूसरों के लिए भी किसी यातना से कम नहीं। कई बार यह सोचकर भी परेशान हो जाते हैं कि कही सामने वाला आपकी इस बदबू से दूर ना भाग जाएं। लेकिन इस समस्या का भी उपाय है। जिससे आपको भी निजात मिल जाएगी और कोई दूर भी नहीं भागेगा। तो आइए जानते हैं गर्मी में कैसे इस दुर्गंध से छुटकारा पाएं….


अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के उपाय
नींबू का टुकड़ा: त्वचा के पीएच लेवल को बनाए रखने में नींबू खास भूमिका निभा सकता है। नींबू का टुकड़ा लें और बगल में 10-15 मिनट तक रखें। ऐसे करने से तन से बदबू चले जाएगी और दिनभर खुशबू का एहसास होगा।
फिटकरी: फिटकरी भी इस मामले में फायदेमंद हो सकती है। फिटकरी को पहले कुछ घंटे पानी में भिगोकर रखें और उसके बाद बगल पर रगड़ें। इससे गंध दूर हो जाएगी।
बेकिंग सोड़ा:
सुबह-सुबह सभी को ऑफिस जाने की जल्दी होती है। ऐसे में आप रात के समय ही एक टब में 3 चम्मच बेकिंग सोड़ा डाल लें और वॉश क्लॉथ की सहायता से पूरी बॉडी को उससे पौंछ लें। दुर्गंध से छुटकारा मिलेगा।
टी ट्री ऑयल: टी ट्री ऑयल में मौजूद तत्व बैक्टीरिया मारने में मदद करते हैं। इसे आप पानी में दो बूंद मिक्स कर अपने अंडर आर्म्स में रूई से लगा सकते हैं।
सेब का सिरका: सेब का सिरका भी बदबू की परेशानी दूर कर सकता है। सेब का सिरका बगल में सीधे इस्तेमाल करें या फिर एक कटोरी में थोड़ा पानी लेकर उसमें नीबू की कुछ बूंदें और थोड़ा सेब का सिरका डालें। इन्हें मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भरें। इसे बगल में नहाने के बाद स्प्रे कर लें।

अधिक से अधिक पानी पीना: आपको भी किसी ने कहा ही होगा कि अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। लेकिन ऐसा कुछ ही लोग सुनकर फॉलो करते हैं। अगर आप दिनभर में कम से कम 9 से 10 गिलास पानी पीते है तो यूरिन के जरिए टॉक्सिन बाहर निकल जाता हैं। इससे शरीर से किसी प्रकार की बदबू नहीं आती है। -गर्मी के दिनों में प्याज, नॉन-वेज, अंडा, फिश, लहसुन जैसी चीजें खाने से बचें। इसका सेवन नहीं करने से भी बहुत हद तक पसीने से छुटकारा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button