Trending

अपनाएं ये घरेलू उपाय, पाएं दांतो व मसूड़ों के दर्द से छुटकारा

दांतों में दर्द कई कारणों से होता है। कई बार दांतों में कीड़े लग जाने से उनकी जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इससे भी दांत हिलने लगते हैं और उनमें दर्द होता है। वहीं, मसूड़ों से खून आने की समस्या भी होती है। इसके कारण खाने पीने में काफी तकलीफ होती है। दांत के दर्द के मुख्य कारण इंफेक्शन, घाव या फिर दांतों का टूटना होता है।

इससे बचने के लिए कई घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद होता है। दांत के दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए लौंग का इस्तेमाल करना बेहद लाभदायक होता है। इसके अलावा नींबू, हींग और लहसुन जैसे घरेलू नुस्खों का अपनाना भी बेहद सहायक होता है। आइये जानें दांतों के दर्द से राहत पाने के लिए आपको किन घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए –

लौंग: दांत में दर्द से राहत देने के लिए लौंग भी काफी कारगर है। यदि आप दांतों के दर्द से पीडि़त हैं तो दांत के नीचे या बीच में एक लौंग रख लें। लौंग चबाते समय आप हल्के गुनगुने पानी का ही सेवन करें। ठंडा या खट्टा खाने से बिल्कुल बचें। लौंग में मौजूद ऐंटिबैक्टीरियल, ऐंटिइंफ्लामेट्री तत्व दांत में लगे कीड़े को खत्म करने का काम करते हैं। यह मसूड़ों की सूजन से भी राहत दिलाने में मददगार होती है।

हींग: हींग दांतों से संबंधित समस्याओं का खात्मा करने में बेहद सहायक होती है। यदि आपके दांत का दर्द असहनीय है तो आप हींग का एक टुकड़ा लेकर प्रभावित दांत के ऊपर की तरफ रख लें। इसके अलावा आप पानी में हींग और नमक डालकर भी बॉइल कर सकते हैं। गुनगुना होने के बाद इस पानी से कुल्ला करें। फर्क महसूस होगा।

लहसुन: लहसुन अपने औषधीय गुणों के कारण जाना जाता है। इसे आमतौर पर सर्दी-जुकाम ठीक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने की भी क्षमता रखता है। दांत के दर्द को दूर करने में लहसुन बेहद फायदेमंद होता है। लहसुन की कली को छील के दांत के बीच में रख कर चबाते रहें। ऐसा करने से दांत के दर्द से राहत मिलेगी।

अगर यह स्पष्ट नहीं है कि दांतो में दर्द और मसूड़े में सूजन का क्या कारण है तो आपके दंत चिकित्सक स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों की जाँच करने के लिए चिकित्सा मूल्यांकन का परामर्श दे सकते हैं। अगर आपको मसूड़ों की बीमारी ज्यादा बढ़ गयी है तो आपके दंत चिकित्सक आपको पेरियोडेंटिस्ट के पास भेज सकते हैं।

Related Articles

Back to top button