अक्टूबर में 13911 करोड़ का राजस्व मिला, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने दी जानकारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Uttar Pradesh Finance Minister Suresh Kumar Khanna) ने कहा है कि प्रदेश के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2022-23 के अक्टूबर में कुल 13911.84 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है. वर्ष 2021-22 के अक्टूबर माह में रुपए 11670.12 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था. इस प्रकार अक्टूबर 2021 के सापेक्ष अक्टूबर 2022 में प्रदेश के मुख्य कर करेत्तर राजस्व वाले मदो में 2241.72 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है.
वित्त मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के मुख्य कार्य कर राजस्व वाले मद जीएसटी एवं वैट (GST and VAT) में अक्टूबर 2022 में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य (revenue realization target) 10695.80 करोड़ के सापेक्ष 8089.57 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 75.6 प्रतिशत है. इस प्रकार जीएसटी एवं वैट के अंतर्गत अक्टूबर 2021 की तुलना में अक्टूबर 2022 में 1730.81 करोड़ अधिक प्राप्त हुए हैं. जीएसटी के अंतर्गत अक्टूबर 2022 में रुपए 6044.88 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है. गत वर्ष अक्टूबर में यह राशि 4208.56 करोड़ थी. वैट के अंतर्गत अक्टूबर 2022 में 2044.69 करोड़ का राजस्व जबकि गत वर्ष अक्टूबर में 2150.20 राजस्व मिला था.

वित्त मंत्री (Finance Minister) ने बताया कि मुख्य कर राजस्व (main tax revenue) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में अक्टूबर 2022 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य 127796.71 करोड़ के सापेक्ष 97807.89 करोड़ की प्राप्ति हुई है. जीएसटी के अंतर्गत 53727.45 करोड़ राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य के सापेक्ष 37535.64 करोड़ एवं वैट के अंतर्गत 18637.54 करोड़ के सापेक्ष 18140.44 करोड़ की प्राप्ति हुई है। आबकारी मद के अंतर्गत अक्टूबर 2022 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य 27986.11 करोड़ के सापेक्ष 21560.72 करोड़ प्राप्त हुए हैं. स्टांप तथा निबंधन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 17536.00 करोड़ के सापेक्ष 14118.88 करोड़ एवं परिवहन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 6178.44 करोड़ के सापेक्ष 5048.31 करोड़ की प्राप्ति हुई है.

Related Articles

Back to top button