किसान-किसान का कर रहा शोषणः राधेरमण

फतेहपुर। लाॅ एण्ड आर्डर का न जाने क्यों असर सा खत्म होता जा रहा है। किसी को भी कार्रवाई का जैसे भय ही न रहा हो। लोग इस तरह से मनमानी रैवया अपना रहे हैं कि नियम कानून मात्र दिखावे के लिए ही बनते हैं। हालात यहां तक ख़राब हो गये हैं कि एक किसान दूसरे किसान का शोषण कर रहा है। यह बात उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष राधेरमण पाण्डेय ने कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब किसानों का आधा बिजली का बिल माफ कर दिया। यह योजना जनवरी 2022 से लागू भी है। किसानों को इसका फायदा भी मिल रहा है। लेकिन जिस किसान के यहां नलकूप लगा है। वह दूसरे  किसान को सिंचाई के लिए पानी पहले की दर पर ही दे रहा है। इस तरह से एक किसान दूसरे का आर्थिक शोषण कर रहा है। उनका कहना रहा कि किसानों को इस के रवैये से बचना चाहिए और जो किसान नहीं मान रहे हैं और बिजली का बिल आधा माफ होने के बाद भी गरीब किसान से सिंचाई आधी लेने के बजाय पहले की तरह ही पूरी वसूल कर रहे हैं। ऐसे किसानों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button