डिप्टी रेंजर ने कर्मचारी की ड्यूटी बाहर लगाकर उसकी पत्नी को बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज

कांकेर । जिले में पदस्थ डिप्टी रेंजर ने अपने कर्मचारी की ड्यूटी बाहर लगाकर उसकी पत्नी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता की शिकायत पर कोयलीबेड़ा थाना पुलिस ने डिप्टी रेंजर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। गौरतलब हो कि यहां पदस्थ डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू पर विभाग के ही एक बीट गार्ड की पत्नी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वारदात जुलाई 2019 की है। महिला ने बताया कि वह फॉरेस्ट कॉलोनी में खेल रहे अपने बच्चे को लेने के लिए निकली थी। इस दौरान डिप्टी रेंजर मिल गया और पूछताछ करने लगा। इस पर महिला ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह बच्चे को लेने के लिए जा रही है। जिससे डिप्टी रेंजर गणेश राम साहू ने उससे क्वार्टर में दवाई होने की बात कही और साथ चलने के लिए कहा। इस पर महिला ने मना कर दिया। डिप्टी रेंजर के बार-बार कहने पर महिला तैयार हो गई। आरोप है कि उसके साथ क्वार्टर में पहुंची तो डिप्टी रेंजर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर पति को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद डिप्टी रेंजर दबाव बनाकर बार-बार दुष्कर्म करने लगा। बताया जाता है कि इसके लिए आरोपी डिप्टी रेंजर अपने कर्मचारी की ड्यूटी बार-बार बाहर लगा देता या फिर उसे काम से कहीं भेज देता। इस बीच उसकी पत्नी से दुष्कर्म करता था। इसके बाद अचानक डिप्टी रेंजर ड्यूटी से गायब हो गया। लंबे समय से जब डिप्टी रेंजर नहीं दिखाई दिया तो महिला ने हिम्मत करके सारी जानकारी अपने पति को दी और 16 जनवरी को पति-पत्नी कोयलीबेड़ा थाना पहुंचकर डिप्टी रेंजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। वहीं कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी सत्यवान सिंह ने बताया महिला की शिकायत पर डिप्टी रेंजर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। अरोपी रेंजर तीन माह से अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा है। वह फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button