“राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में निकाली गई साइकिल रैली

अंबेडकर नगर। भारतरत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2022 को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के नेतृत्व में प्रातः साइकिल रैली निकाली गई,जो राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर अंबेडकर नगर से प्रारंभ होकर पटेल नगर तिराहा होते हुए सहजादपुर फौव्वारा तिराहा तक तथा सहजादपुर फौब्बारा तिराहा से हवाई पट्टी अकबरपुर अंबेडकर नगर आकर समाप्त हुई। इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा पटेल नगर तिराहा पर भारतरत्न,लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस दौरान मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद, डी सी एन आर एल एम आर बी यादव, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा जिला स्तरीय अन्य अधिकारी /कर्मचारी,विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राएं मौके पर उपस्थित रहकर साइकिल रैली में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button