संचारी रोगो की रोकथाम को खरे उतरे सुपरवाइजर रबिन्द्र वर्मा, लोगो ने की सराहना

फिरोजाबाद। संचारी रोगो की रोकथाम को चल रहे अभियान के तहत नगर आयुक्त घनश्याम मीना के निर्देशन में निगम के कर्मचारी हर ओर अलर्ट है। प्लाटो में भरे पानी, साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

नगर आयुक्त घनश्याम मीना के निर्देशन में संचारी रोगो की रोकथाम को अभियान चलाए जा रहे है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 06 के मौहल्ला श्याम नगर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पिछले काफी समय से एक प्लाट में गंदा पानी भरा हुआ था। और गंदगी का साम्राज्य व्याप्त था। क्षेत्रीय निवासी सूरजभान कुशवाह की शिकायत पर सुपरवाइजर रबिन्द्र वर्मा के नेतृत्व में दो दिन से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे फॉगिंग, सफाई, एंटी लार्वा का छिडकाव कराया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगो ने सुपरवाइजर के कार्यो की सराहना की है।

Related Articles

Back to top button