अमेठी: तिरंगा यात्रा में शामिल हुए यूपी सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी
अमेठी। अमेठी गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पांडेय गंज भाजपा कार्यालय पर महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें राज्य मंत्री सुरेश पासी ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए तिरंगा यात्रा शुकुल बाजार कस्बा सहित विभिन्न चौराहों पर होते हुए संपन्न हुई।
जिसमें भारी जनसमूह शामिल रहा साथ ही साथ राज्य मंत्री सुरेश पासी ने सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़कों के गड्ढों की भराई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा जब तक सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है मौके पर आम राहगीर जनता को राहत देते हुए सड़क के गड्ढों की भराई का कार्य पूर्ण किया जाए साथ ही साथ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा बहुत जल्द क्षेत्र की सभी सड़कें नई हो जाएंगी जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने वाला है। इसके साथ-साथ राज्य मंत्री सुरेश पासी जैनम गंज भाजपा जनसंपर्क कार्यालय पर जनसुनवाई की। राज्य मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवनी से हम सभी को सीख लेते हुए अहिंसा का मार्ग अपनाना चाहिए।
तथा उन्होंने कहा आज हम जिस आजाद भारत में जी रहे हैं इसका श्रेय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित आजादी के दीवानों को जाता है। तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा, युवा नेता हरिकेश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष एवं प्रधान प्रतिनिधि रविंदर सिंह, सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में भारी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया।