राजस्थान में गदर, भड़की कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा
आराधना मिश्रा राजस्थान आदर्श नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक लेने पहुंचीं थीं। इस दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। विधायक रफीक खान के समर्थकों और दूसरे खेमे के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त हल्ला मच गया। लोग आपस में भिड़ गये उसी दौरान भारत माता की जय के नारे लगने लगे। ये बात उन्हें पसंद नहीं आईं। आराधना मिश्रा ने कहा कि नारे लगाने का इतना शौक है तो कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाओ… इसके अलावा कोई भी नारा लगाया जाएगा तो उसे अनुशासनहीनता मानी जाएगी। भारत माता की जय को लेकर आखिरकार कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने अपनी नाराजगी क्यों व्यक्त की…
बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ता अफजल ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता को विधायक ने ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया। इससे कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं। इसी दौरान किसी ने भारत माता की जय का नारा लगाया तो पर्यवेक्षक को गुस्सा आ गया। फिर उन्होंने कहा यहां सिर्फ कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगेंगे। जिसके बाद सोनिया गांधी की जय के नारे लगने लगे।