लखनऊ की बेटी के हाथों में चंद्रयान की लैंडिंग कमान

रितु ने लॉन्चिंग के बाद भाई से कहा था- यह पहला कदम, असली परीक्षा बाकी है

लखनऊ। भारत के लिए आज बेहद खास दिन है। चंद्रयान-3 आज यानी बुधवार शाम को चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा, तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश होगा। इस बड़े मिशन की कमान यूपी की बेटी डॉ. रितु कारिधाल के हाथों में है। वह चंद्रयान-3 की मिशन डायरेक्टर हैं। रितु का लखनऊ से कनेक्शन है। चंद्रयान-3 के सफल लॉन्चिंग के बाद उन्होंने अपने भाई से कहा था कि अभी पहला कदम है, असली परीक्षा बाकी है।
प्रो.पूनम टंडन ने बताया,”रितु की शुरुआती शिक्षा लखनऊ के नवयुग कन्या इंटर कॉलेज में हुई। बाद में लखनऊ विश्वविद्यालय से उन्होंने B.Sc. और M.Sc.की पढ़ाई की। साल 1994 से 1996 तक MSC की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने प्रोफेसर डॉ. मनीषा गुप्ता के अंडर में पीएचडी में दाखिला लिया। उनका चयन GATE में हो गया, फिर वो IISC बेंगलुरु चली गई। आगे चलकर उनका सिलेक्शन ISRO में हो गया।”
प्रो. पूनम ने बताया,”न केवल लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गोल्डन डे हैं। यहां से पढ़ी हुई बेहद साधारण परिवार की बेटी ने आज वह मुकाम हासिल किया हैं, जिस पर पूरे देश को नाज हैं। रितु बेहद साधारण परिवार की असाधारण काबिलियत वाली बेटी रही। उनकी बातचीत करने का अंदाज बेहद सहज और रोचक हैं। LU के स्टूडेंट्स के साथ उनका कम्युनिकेशन लाजवाब रहा। वो साइंटिस्ट के रूप असल में एक गाइड और मोटिवेटर हैं। तमाम स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

Related Articles

Back to top button