सुलतानपुर: सरकारी खाद्यान्न की काली बाजारी करने वालों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

सुलतानपुर। धनपतगंज बाजार (लोहगी) में सरकारी खाद्यान्न की काला बाजारी करते थाना पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा तो आपूर्ति विभाग से लेकर संलिप्त आकाओं तक अफरातफरी मच गई। पकड़े गए लोगों पर मुकदमा दर्जकर, खाद्यान्न को स्थानीय कोटेदार के सुपुर्द कर दिया गया है। मामला धनपतगंज थानाक्षेत्र के लोहंगी का है जहां मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने पांच लोगों को मय खुले व सिले, अधसिले, कुल 39 कुंतल, खाली बोरे, सरकारीखाद्यान्न गेंहू, लोहे का हुक, डिजिटल बेईंग मशीन रंगेहाथ बरामद किया।

मौके पर मिले लोगों ने अपना अपराध स्वीकार किया। समरजीत यादव के बरामदे में खाद्यन्न को बोरे से खोलकर, दूसरे बोरे में भर्तीकार्य किया जा रहा था। जिसमें जिसमें उपजिलाधिकारी बल्दीराय राजेश सिंह की सूचना पर पहुंचे, आपूर्ति निरीक्षक धनपतगंज अरुणकुमार के तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 में समरजीत यादव पुत्र रामलाल यादव निवासी लोहगी, छेदीलाल पुत्र राम अचल निवासी मायंग, बाबूलाल पुत्र हृदयराम निवासी मायंग, रामतीरथ पुत्र राम कृपाल मायंग, राजेन्द्र पुत्र अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया।

बरामद खाद्यान्न को लोहगी कोटेदार राघवराम को शशर्त सौंप दिया गया है। सूत्रों की मानें तो सरकारीखाद्यान्न के कालाबाजारी का यह गोरखधंधा वर्षों से चला आ रहा है। ऐसा नही है कि खाद्यान्न माफियाओं के इस भ्रष्टाचार के खेल की जानकारी आपूर्ति विभाग के आकाओं को नही है। जानकारी के बावजूद भी कार्यवाई की अनदेखी कहाजाय अथवा संलिप्तता, जिसमें इसके पहले किसी कार्यवाई की हिम्मत नही हुई। सूत्रों के मुताविक गोदाम से कोटेदारों को बड़ी घटतौली की जाती है जिसका खामियाजा सीधे गरीब उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button