adevertisment Adevertiisment banner

बॉलीवुड : ‘ओह माय गॉड 2’ में भगवान शिव की भूमिका में नजर आयेंगे अक्षय कुमार

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘ओह माय गॉड 2′ में भगवान शिव की भूमिका में नजर आयेंगे। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म ओह माय गॉड की सीक्वल है। अक्षय ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। फिल्म के इस पोस्टर में अक्षय, भगवान शिव के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

अक्षय कुमार ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कर्ता करे न कर सके शिव करे सो होय …।’ एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे को सबके सामने लाने के लिए हमारा ईमानदार और विनम्र प्रयास है। ‘ओह माय गॉड 2’ के लिए आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत है। इस यात्रा के माध्यम से आदियोगी की शाश्वत ऊर्जा हमें आशीर्वाद दे। हर हर महादेव।” अक्षय ने इस पोस्ट में एक दूसरा पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें दो हाथ दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर पर लिखा हुआ है, रख विश्वास, तू है शिव का दास।

गौरतलब है कि ‘ओह माय गॉड 2’ का निर्माण अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार कर रहे हैं, जबकि इस फिल्म का निर्देशन अमित राय कर रहे हैं। ‘ओह माय गॉड 2’ में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरूण गोविल की भी अहम भूमिका होगी। ‘ओह माय गॉड’ जहां धार्मिक कट्टरता और अंधविश्वास पर आधारित थी वहीं ‘ओह माय गॉड 2’ भारतीय शिक्षा प्रणाली पर आधारित होगी।

Related Articles

Back to top button