adevertisment Adevertiisment banner

UPMSP के सचिव ने जारी किया आदेश, तीन दिसंबर तक अपलोड करें प्राप्त अंकों का विवरण

लखनऊ। कक्षा नौ से लेकर 12 तक अर्धवार्षिक व प्रयोगात्मक परीक्षाओं में प्राप्तांक अंकों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि बीते अगस्त माह में जारी एकेडमिक कैलेंडर के मुताबिक ही परीक्षाएं करायी जायेंगी। ऐसे में अर्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन नवंबर के पहले सप्ताह में कराया जाना था जहां परीक्षाएं नहीं हई है वहां जल्द से जल्द परीक्षाएं करवाकर प्राप्त अंक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

सचिव परिषद दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षाएं विद्यालय स्तर से ही करानी होती हैं, ऐसे में परि​षद के शेड्यूल के मुताबिक अर्धवार्षिक की प्रयोगात्मक परीक्षा नवंबर के दूसरे सप्ताह, लिखित परीक्षा नवंबर के तीसरे सप्ताह, और अर्धवार्षिक परीक्षाओं में प्राप्त अंकों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए 3 दिसंबर तक समय निर्धारित हैं। ऐसे में जहां परीक्षाएं नहीं हई हैं वह समय से परीक्षाओं को करवाकर अंकों को भेजें ताकि परिणाम जारी करने में आसानी हो।

सभी डीआईओएस को दिया निर्देश
जिला विद्यालय निरीक्षकों को आदेश दिया गया है कि सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एडेड कॉलेजों में बच्चों के प्राप्तांक अंकों को वेबसाइट पर अपलोड करायें, साथ ही काम में तेजी लायी जाये इसके लिए लगातार निगरानी भी की जानी चाहिए।

Related Articles

Back to top button