adevertisment Adevertiisment banner

बदायूं के 13 ब्लाकों में 84 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर होगा उप चुना

बदायूं । पंचायत चुनाव में प्रधान पदों के लिए तो मारामारी रही, लेकिन ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर उम्मीदवार ही नहीं आए। अधिकांश सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ था, इसके बाद 13 ब्लाकों में 84 सीटें रिक्त पड़ी हुई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन सीटों पर उप चुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 12 दिसंबर को नामांकन और 20 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। 21 दिसंबर को मतगणना कराकर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।अंबियापुर, आसफपुर, इस्लामनगर, उझानी, कादरचौक, जगत, दहगवां, दातागंज, बिसौली, म्याऊं, वजीरगंज, सहसवान, सालारपुर क्षेत्र के गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने इन सीटों पर उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बुधवार से ब्लाक मुख्यालयों से नामांकन पत्रों की बिक्री की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। नामांकन से लेकर मतगणना तक के बीच में अवकाश के दिनों में भी तय कार्यक्रम के अनुरूप प्रक्रिया चलती रहेगी।चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 दिसंबर को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन, 13 को नामांकन पत्रों की जांच, 14 को नाम वापसी होगी। इसी दिन अपराह्न तीन बजे चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया जाएगा। 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा और 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना कराकर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन, चुनाव चिह्न आवंटन और मतगणना संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी आरओ, एआरओ को निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button