रामचरित मानस के पाठ का हुआ समापन, विशाल यज्ञ का आयोजन आज

रामचरितमानस के पाठ के बाद किया गया श्री राम का राज्याभिषेक

उन्नाव। सिविल लाइंस स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के पावन पर्व पर हर वर्ष परंपरागत तरीके से चार दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बुधवार को चार दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर रामचरितमानस के पाठ का आयोजन किया गया। जिसका समापन गुरुवार को श्री रामचंद्र की भव्य आरती के साथ किया गया। रामचरित मानस पाठ के समापन के बाद सायं छह बजे मन्दिर कमेटी ने श्री राम का राज्याभिषेक किया, कलाकारों ने राज्याभिषेक के दौरान मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जिसको देख भक्त भाव विभोर दिखे। राज्याभिषेक के बाद मौजूद भक्तों को मंदिर महन्त ने रामचरितमानस पाठ के महत्व को बताया और कहा कि रामचरितमानस में भगवान श्री राम का गुणगान वृतांत कहा गया है। जिस घर में रामचरितमानस को सम्मान के साथ रखा पूजा जाता है वहां पर किसी प्रकार का कोई अभाव नहीं रहता है। रामनवमी में राम नाम का जाप बहुत लाभकारी चमत्कारिक माना जाता है। रामचरितमानस का नित्य पाठ करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है, कहते हैं जिस घर में रामचरितमानस रखी होती है वहां प्रभु श्री राम की कृपा सदैव बनी रहती है। रामचरितमानस की हर एक चौपाई आपको किसी न किसी प्रकार से लाभ पहुंचाती है। रामचरितमानस की चौपाई कई मंत्रो के जाप के बराबर फल प्रदान करती हैं। रामचरितमानस हमें जीवन जीने का सही मार्ग समझाती है। कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख रूप से अवनींद्र पांडे, धर्मेंद्र मिश्रा, आशीष दीक्षित, विकास जायसवाल, अवनीश तिवारी, बालेन्द्र तिवारी, सुधांशु दीक्षित, आदित्य तिवारी ,अभय दीक्षित मनीष तिवारी, चैतन्य त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button