adevertisment Adevertiisment banner

सिद्धार्थ विहार में ऐपेक्स क्रेमलिन सोसाइटी में सर्व समुदाय की पहली रोजा इफ्तार पार्टी में दिखा आपसी सौहार्द

गाजियाबाद। गाजियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र की नई बसावट वाली काॅलोनी सिद्धार्थ विहार की ऐपेक्स क्रेमलिन सोसाइटी में सर्व समुदाय की पहली रोजा इफ्तार पार्टी में ऐसा आपसी सौहार्द और भाईचारा दिखाई दिया जोकि काबिले-तारीफ है, आपको बता दें कि अभी हाल ही में सोशल एक्टीविस्ट निगार फारूखी इस सोसाइटी में निवास करने के लिए विद फैमिली आईं, यहां पर हम आपको यह भी बता दें कि इस फैमिली के लोग बेहद संजीदगी से भरे हुए इंसान हैं, कहते हैं कि जब अच्छे व्यक्तित्व वाले इंसान कहीं पर निवास करते हैं तो जाहिर तौर पर वहां के माहौल को चार चाँद लग जाते हैं और लोगों की भावनाओं को ऐसे लोग कभी ठेस न पहुंचे ऐसे हर कार्य को बखूबी ईमानदारी के साथ निर्वाहन करने में कामयाब होते हैं, आपको बता दें कि कुछ एक लोगों के द्वारा जो आपसी सौहार्द और भाईचारे को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जाता है वह ठीक नहीं होता, चूंकि आज जो देखने को मिला वह अपने आप में बहुत कुछ सिखाने के लिए काफी था, हालांकि इस सोसाइटी में सिर्फ अभी 8,10 मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं, और यहां यह पहला आयोजन था, जिसमें हर वर्ग हर समाज के लोगों ने शिरकत की, और ऐसे में हम सबको सोचना चाहिए कि समय समय पर  सामाजिक सौहार्द के कार्यक्रमों का आयोजन हो, और बिखरते हुए समाज को संजोने का प्रयास करें, यह बातें सोशल एक्टीविस्ट

निगार फ़ारुखी ने कहीं, इस दौरान तमाम समुदाय के लोगों ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि हमारा आपसी सौहार्द और भाईचारा कभी खराब नहीं हो सकता, इन सब बातों को देखकर ऐसा लगा कि वास्तव में अच्छे लोगों की इस दुनियां में कोई कमीं नहीं है।

Related Articles

Back to top button