adevertisment Adevertiisment banner

अवैध खनन मे चल रही टैक्टर ट्राली ने विद्यालय जा रहे 11 वर्षीय मासूम को रौंदा मासूम की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

अयोध्या जनपद के रुदौली क्षेत्र के गौरियामऊ फार्म निवासी राज उम्र करीब 11 वर्ष अपने परिवार का इकलौता चिराग था जिसको पिता विनोद वर्मा आरा मशीन पर मजदूरी कर के बडे नाजोप्यार से पाल रहे थे आज शुबह करीब 7:35 पर घरवालो ने राज को तैयार करके गौरियामऊ गाॅव स्थित कम्पोजिट विद्यालय भेजा जहाॅ अहिरन पुरवा मे निकट एल एस डीपी पब्लिक स्कूल के पास आ रही अनियंत्रित टैक्टर ट्राली ने छात्र को बुरी तरह से कुचल दिया जिससे घटना स्थल पर ही छात्र की दर्दनाक मौत हो गयी प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार जलालपुर गाॅव निवासी प्रदीप यादव जो की अपनी ससुराल मे रहकर अवैध मिट्टी खनन का कारोबार करता है आज भी वह खनन का ही काम कर रहे थे पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से चल रही यह अवैध ट्रैक्टर ट्राली ने ही आज इतनी बडी घटना को अंजाम दे दिया घटना इतनी दर्दनाक थी की जिसने भी मासूम राज के शव को सडक पर बिखरे हुए देखा ऑखो मे ऑसू लेके आह भर के रह गया विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया की राज हमारे विद्यालय का बहुत ही होनहार छात्र था, मौके पर पहुॅचे कोतवाल रुदौली ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है.

Related Articles

Back to top button