adevertisment Adevertiisment banner

श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण की 3 याचिकाओं पर सुनवाई आज

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण को लेकर गुरुवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में 3 याचिकाओं पर सुनवाई होगी. दोपहर 2:00 बजे बाद पक्ष विपक्ष अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित रहकर अपनी दलील पेश करेंगे तो वहीं अखिल भारत हिंदू महासभा एक अन्य याचिका पर सुनवाई होगी. गौरतलब है कि पिछली तारीख पर नो वर्क होने के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी थी.
श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण को लेकर सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में 3 याचिकाओं पर आज दोपहर 2:00 बजे बाद सुनवाई होगी. जहां पक्ष-विपक्ष अधिवक्ता और वादी गण उपस्थित न्यायालय में रहेंगे. अखिल भारत हिंदू महासभा दिनेश कौशिक, हिंदू आर्मी चीफ श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य पक्षकार मनीष यादव और सेवन लॉ स्टूडेंट शैलेंद्र सिंह के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होगी.
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने श्री कृष्ण जन्मभूमि प्रकरण को लेकर न्यायालय में पिछले साल पिटिशन दाखिल किया गया, जिसमें मांग की गई थी कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था भगवान श्री कृष्ण के मंदिर जो कि मुगल शासक औरंगजेब ने मंदिर को तोड़कर अवैध मस्जिद का निर्माण किया था न्यायालय इस मामले को संज्ञान में लेकर उसी स्थान पर श्रीकृष्ण भगवान का भव्य मंदिर बनाया जाए, जहां मस्जिद बनी हुई है. वहीं, स्थान भगवान श्रीकृष्ण का मूल विग्रह मंदिर है दूसरी मांग वरिष्ठ कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करके मौके का सर्वे जिसकी रिपोर्ट न्यायालय में पेश की जाए.

Related Articles

Back to top button