adevertisment Adevertiisment banner

Unnao News: उन्नाव में ट्रक की टक्कर से डंपर बना आग का गोला, हाइवे पर लगा भीषण जाम

उन्नाव। उन्नाव में लखनऊ कानपुर हाइवे पर सोमवार सुबह खराब खड़े डंपर में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे डंपर धू-धूकर जलने लगा। हादसे में डंपर चालक भी घायल हुआ है। जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा है। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान हाइवे पर करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। जिसे खुलवाने में दही पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

कानपुर देहात के भोगनीपुर थानांतर्गत महाराजपुर निवासी आरिफ पुत्र इस्माइल डंपर चालक है। सोमवार भोर वह गाड़ी लेकर क्लीनर अश्वनी कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम हसलापुर थाना भोगनीपुर के साथ लखनऊ जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर दही थाना अंतर्गत वृंदावन होटल के पास डंपर में तकनीकी खराबी आ गई।

चालक और क्लीनर गाड़ी से उतरकर खराबी दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच पीछे से आए ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे आरिफ घायल हो गया। इसके साथ ही डंपर में आग लग गई। हाइवे पर आग का गोला बने डंपर को देख अन्य वाहन सवारों में हड़कंप मच गया। सभी गाडियां जहां की तहां रुक गई।

जाम और डंपर में आग की सूचना पर दही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद पुलिस ने हाइड्रा से डंपर किनारे करवा कर यातायात बहाल कराया। घायल चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर में टक्कर मारने के बाद मौके से भागे ट्रक का पुलिस पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button