adevertisment Adevertiisment banner

लखनऊ : हत्या कर युवती का चेहरा जलाया, 24 घंटे बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक ब्लाइंड मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर सैरपुर थाना क्षेत्र के युवती का शव पाया गया। जिसके चेहरे को हत्या के बाद बुरी तरह जला दिया गया। जिसके चलते मृतक युवती शिनाख्त नहीं हो पायी है।

इस मामले में एडीसीपी अभिजीत का कहना है कि युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है जिससे यह लगे कि युवती का हत्यारों से कोई संघर्ष हुआ। लिहाजा अभी तक पुलिस मान रही है कि हत्या कहीं और की गई थी और शव को यहां फेंका गया है।

उन्होंने बताया कि युवती की उम्र 19 से 21 साल के बीच लग रही है। सीतापुर रोड से कुछ दूरी पर सरौरा गांव में एक प्लॉट पर गुरुवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने युवती का शव देखा। लोगों की सूचना पर ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और पास के थानों में पिछले 24 घंटे या उससे पहले गुमशुदा युवतियों का रिकॉर्ड पता लगाया जा रहा है। पुलिस 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराएगी और उम्मीद है कि उसके बाद ही कुछ बातें साफ हो पाएंगी।

Related Articles

Back to top button