adevertisment Adevertiisment banner

बठिंडा : आर्मी एरिया में फायरिंग, 4 जवानों की मौत

चंडीगढ़। पंजाब के बठिंडा स्थित आर्मी एरिया में फायरिंग में 4 फौजियों की मौत की खबर है। जिसके बाद कैंटोनमेंट एरिया को सील कर दिया गया है। घटना के बाद छावनी में किसी को अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही। सेना के मुताबिक फायरिंग में 4 फौजियों की मौत हो गई है।

घटना को लेकर सेना के दक्षिणी पश्चिमी कमांड की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के करीब 4.35 बजे फायरिंग की घटना में चार लोगों के हताहत होने की खबर है. स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया। सेना ने पूरे इलाके को सील किया हुआ है। सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रोटोकॉल के मुताबिक रक्षा मंत्री को घटना की जानकारी दी गई है। जिसके बाद घटना को लेकर बैठक बुलाई है। एनएसए को भी सूचना दी गई है।

हालांकि बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुरुना ने आतंकी घटना होने से इंकार किया है। फायरिंग 80 मीडियम रेजीमेंट आर्टिलरी ऑफिसर्स मेस में हुई। कुछ दिन पहले यूनिट के गार्ड रूम से एक असाल्ट राइफल गायब हो गई थी। लगता है उसी से ये फायरिंग की गई हैं। राइफल और चलाने वाले की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button