adevertisment Adevertiisment banner

Kanpur: ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी, सामान लेकर फरार हुआ चोर

Kanpur: बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर कस्बे में स्थित ज्वेलरी शॉप में शुक्रवार रात चोर पहुंचे और लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। शनिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची है।

Kanpur: also read- Bihar: CM नीतीश कुमार पहुंचे पूर्णिया, हवाई अड्डे निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह बिधनू के रमईपुर कस्बा से गौरव ने सूचना दिया कि उसकी ज्वेलरी शॉप में चोरी हाे गई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके पर फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड की टीम भी वहां पहुंचकर घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पीड़ित दुकानदार ने अब तक यह जानकारी नहीं दिया है कि ज्वैलरी शॉप से कितने की सम्पत्ति चोरी हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button