adevertisment Adevertiisment banner

Jharkhand News-दुर्गा पूजा सुरक्षा में लगेंगे 2000 पुलिसकर्मी, नौ अक्टूबर से ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव

Jarkhand news-राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। इसमें डीएसपी , इंस्पेक्टर व दारोगा भी शामिल हैं। सुरक्षा में रेपिड एक्शन पुलिस(रैप), क्यूआरटी, इको, एसआइआरबी, जैप , जिला पुलिस और डंडा पार्टी को तैनात किया जायेगा। इसके अलावा विभिन्न इलाकों ड्रोन और सीसीटीवी कैमरा से भी सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जायेगी। संवेदनशील इलाकों में हथियार बंद जवानों की तैनाती की गयी है। पूजा पंडालों के अलावा धार्मिक स्थलों पर विशेष रुप से सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड, वज्र वाहन, आंसु गैस,रंगीन पानी आदि को रिजर्व में रखा गया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किया की गई है। किसी व्हाट्स ऐप ग्रुप में भड़काऊ पोस्ट डालने पर पोस्ट डालने वालों के साथ ग्रुप एडमिन पर भी कार्रवाई होगी। एसएसपी सहित सभी एसपी सुरक्षा पर नजर रखेंगे।

बदल जायेगी ट्रैफिक व्यवस्था

राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर नौ अक्तूबर (सप्तमी) से 13 अक्तूबर (मूर्ति विसर्जन) तक शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नौ से 13 अक्तूबर तक शाम 4:00 बजे से अगले दिन सुबह 4: 00 बजे तक शहर में निजी और यात्री वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। साथ ही सुबह 8:00 बजे से दूसरे दिन सुबह 4:00 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
read also-Jharkhand: आधी आबादी को सम्मान देने के लिए मंइयां योजना मुख्यमंत्री का सशक्त कदम : कल्पना सोरेन
यहां होगी वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था

-डोरंडा और सुजाता चौक से मेन रोड आने वाले वाहनों की पार्किंग सैनिक मार्केट और चर्च कॉम्प्लेक्स परिसर।

-अल्बर्ट एक्का चौक से बकरी बाजार की ओर जाने वाले लोग जिला स्कूल और बालकृष्णा स्कूल में पार्किंग।

-डंगराटोली से सर्जना चौक जाने वाले वाहन संत जॉन्स स्कूल के सामने।

-स्टेशन रोड पूजा पंडाल जाने वाले वाहन रेलवे भर्ती बोर्ड से चुटिया थाना मोड़ तक रोड पर पार्किंग।

-हरमू से किशोरगंज तक आने वाले वाहन मुक्तिधाम से किशोरगंज के बीच सड़क किनारे।

-हरमू चौक स्थित पूजा पंडाल जानेवाले लोग हरमू मैदान में।

-बरियातू हाउसिंग जाने वाले लोग बरियातू मैदान में।

-सीएमपीडीआइ के पास पंडाल जाने वाले लोग कैंब्रियन स्कूल के आगे।

-लालपुर से कोकर जाने वाले लोग साधु मैदान और बिजली ऑफिस में।

-खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल जाने वाले लोग राम लखन सिंह यादव कॉलेज में।

-बरियातू रोड से बकरी बाजार जाने वाले वाहन नागाबाबा खटाल एवं जाकिर हुसैन पार्क में।

-पुराना विधानसभा मैदान पंडाल आने वाले लोग शहीद मैदान में।

-कांके रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड में।

-हरमू बाइपास रोड से बकरी बाजार जाने वाले लोग बड़ा तालाब नदी ग्राउंड में।

-पिस्का मोड़ से दुर्गा मंदिर चौक, रातू रोड आनेवाले वाहन जायसवाल पेट्रोल पंंप के सामने।

Related Articles

Back to top button