adevertisment Adevertiisment banner

Up News- महाकुंभ में अब तीसरी आंख वाले बाबा का चमत्कार देख अचरज में लोग

Up News- प्रयागराज में उमड़े आस्था के महाकुंभ में आए दिन रोज नए-नए बाबा से दर्शन हो रहे हैं। IITian बाबा से लेकर घड़ी वाले बाबा और कई नामों से मशहूर रहे बाबाओं ने अपने-अपने चमत्कार या कहानियों से जहां लोगों को रोमांचित किया है, वहीं अब एक ऐसे बाबा की चर्चा कुंभनगरी में तेजी से हो रही है, जो अपनी दिव्य शक्ति से आंख बंद कर सामने लिखा हुआ चीज पढ़कर बता देते हैं। इसी वजह से उन्हें तीसरी आंख वाला बाबा कहा जा रहा है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले पुष्प गिरी महाराज अपनी साधना और तप की बदौलत महाकुंभ में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जब एक पत्रकार ने उनसे उनकी साधना का जीवंत प्रमाण देखना चाहा तो बाबा ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली और उन पत्रकार को स्लेट पर चॉक से कुछ लिखने को कहा। जब पत्रकार ने उस स्लेट पर लिखा, जय हनुमान जी और पुष्प गिरी महाराज से पूछा कि उन्होंने क्या लिखा है तो तीसरी आंख वाले बाबा ने बिना पट्टी हटाए बता दिया कि आपने जय हनुमान जी लिखा है। यह देखकर वहां लोग अचरज में पड़ गए। इतनी ही नहीं, पुष्प गिरी महाराज ने मंत्र की शक्ति का भी प्रदर्शन किया। उन्होंने कागज पर कलम से कुछ लिखा और उन्हीं पत्रकार से कहा कि भीड़ से किसी महिला को बुला लीजिए। जब तीन-चार महिलाओं में से कोई एक आगे आईं तो पुष्प गिरी महाराज ने उस महिला से पूछा कि आपका नाम क्या है और आप कहां से आई हैं। महिला का जवाब सुनने के बाद जब पुष्प गिरी महाराज ने अपनी लिखी पर्ची खोली तो उसमें भी महिला का नाम वही लिखा था, जो उन्होंने बताया था। शहर का नाम भी मेल खा गया। पुष्प गिरी महाराज ने इसे साधना और मंत्र की शक्ति करार दिया। जब उनसे कहा गया कि बाबा बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री भी तो यही बताते हैं तो वह उन पर भड़क गए और उन्हें मंत्र की शक्ति सिद्ध करने की चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि मेरे सामने धीरेंद्र शास्त्री पर्ची नहीं बना पाएंगे। पुष्प गिरी महाराज ने बताया कि उन्हें बचपन से ही यह दिव्य शक्ति मिली हुई है और वह पिछले 25 वर्षों से मंत्र की शक्ति का सफल प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह शक्ति दादा जी से मिली थी। उनके पिता भी यह चमत्कार करते थे। उन्होंने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनने की भी भविष्यवाणी की। पुष्प गिरी महाराज की माता जी भी उनके साथ मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि पुश्प गिरि बचपन से ही लोगों का भविष्य बताते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button