adevertisment Adevertiisment banner

Sultanpur: पत्नी से विवाद के दौरान छत से गिरकर पति की मौत, पत्नी हिरासत में

Sultanpur: नगर कोतवाली क्षेत्र के अमहट स्थित कांशीराम कॉलोनी में आपसी विवाद के दौरान एक पत्नी द्वारा पति को धक्का देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छत से नीचे गिरने से पति की मौत हो गई। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान दिलशाद (40) के रूप में हुई है, जो कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 67 में अपने परिवार के साथ रहता था। शनिवार रात दिलशाद और उसकी पत्नी शन्नो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। परिजनों के अनुसार, दिलशाद ने पत्नी से खाना मांगा था, जिस पर कहासुनी के बाद पत्नी ने उसे छत से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गया।

परिजन घायल दिलशाद को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पत्नी शन्नो को हिरासत में ले लिया गया है।

परिजनों के आरोप

मृतक की बहन सायमा बानो ने बताया कि विवाद के दौरान उन्होंने खुद देखा कि भाभी ने उनके भाई को छज्जे से धक्का दिया। उनका आरोप है कि भाभी अपने पति से प्रेम नहीं करती थीं और अक्सर झगड़ा करती थीं।

वहीं मृतक की मां कुरैशा ने कहा कि बहू का व्यवहार पहले से ही ठीक नहीं था। वह अक्सर मोबाइल पर बात करती थी और इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे। कई बार वह घर छोड़कर चली भी गई थी, लेकिन दिलशाद ने हर बार उसे वापस स्वीकार किया।

पत्नी की सफाई

पत्नी शन्नो ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसने खाना बनाया था, दिलशाद ने खाना भी खाया और शराब के नशे में छत से खुद कूद गया। वह बोलीं, “हम बच्चों को लेकर कमरे में थे, वह रोज शराब पीकर आता था। हमारी शादी को आठ साल हो चुके हैं, और हमेशा से इसी तरह के हालात रहे हैं। मेरी सास हम पर झूठे आरोप लगा रही हैं।”

Sultanpur: also read- Satna- खेलते-खेलते पानी से भरे गड्‌ढे में गिरी तीन बहनें, डूबने से तीनों की मौत

पुलिस का बयान

नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि दिलशाद और शन्नो के बीच अक्सर झगड़े होते थे। घटना की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था, इसी दौरान धक्का-मुक्की में दिलशाद छत से नीचे गिर गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button