adevertisment Adevertiisment banner

Kaushambhi News: कौशाम्बी जिला जेल की अनोखी पहल, भीषण गर्मी के मद्देनजर बंदियों को हर 2 घण्टे के अंतराल में दिया जाता है वाटर ब्रेक

Kaushambhi News: कौशाम्बी जिला जेल में जेल अधीक्षक अजितेश कुमार मिश्रा ने भीषण गर्मी में बंदियों के शरीर में पानी की कमी न हो। उन्हें डिहाइड्रेशन न हो इसके लिए एक अनोखी पहल की है। जेल अधीक्षक अजितेश कुमार इस भीषण गर्मी में जिला जेल में हर 2 घंटे पर वाटर ब्रेक देते है। जिससे कि हर बंदी काम रोक कर पानी पिए और अपने शरीर में पानी कम पीने से होने वाली बीमारियों और डिहाइड्रेशन से बच सके।

Kaushambhi News: also read- Mau News: टेबल टेनिस में जनपद पुलिस को प्राप्त हुयी विजेता ट्राफी, खिलाड़ियों ने 07 गोल्ड मेडल व 03 सिल्वर मेडल किया प्राप्त

जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी का मौसम है। गर्मी का तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा गया है। इस दौरान बंदियों को कम पानी पीने से शरीर में पानी की कमी हो जा रही है और उन्हें डिहाइड्रेशन और पाइल्स जैसी बीमारियों ने घेरना शुरू कर दिया है। जेल के में तैनात चिकित्सक ने बताया कि जेल में निरुद्ध बंदियों को ऐसी बीमारी कम पानी पीने से हो रही है। जिसके बाद चिकित्सक की सलाह पर जेल अधीक्षक ने बंदियों को पानी पीने के लिए नया तरीका खोज निकाला और बंदियों को काम के दौरान पानी पीने के लिए जागरूक करने और उन्हें वाटर ब्रेक देने का काम शुरू कर दिया है। जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने बताया कि इसके लिए उन्होंने माइक के माध्यम से प्रत्येक 2 घंटे में पानी पीने के लिए वाटर ब्रेक देना शुरू कर दिया। उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे जेल परिसर में प्रत्येक 2 घंटे में एनाउंस कर बंदियों को पानी पीने के लिए बोलना शुरू कर दिया,जिससे अब वह प्रत्येक 2 घंटे में पानी पीने लगे। जिससे कि उनके शरीर में पानी की कमी न हो और ऐसे कोई बीमारी भी न होने पाए।

रिपोर्ट- मंजुल तिवारी, कौशाम्बी

Related Articles

Back to top button