adevertisment Adevertiisment banner

Kolkata: भाई-भाई के बीच जमीन विवाद में हिंसक झड़प, एक ही परिवार के पांच लोग धारदार हथियार से घायल

Kolkata: पश्चिम बंगाल के मालदह जिले में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हरिश्चंद्रपुर ब्लॉक-2 के मशालदाहा ग्राम पंचायत अंतर्गत सोनाकुल गांव में शुक्रवार को दो भाइयों के बीच बाउंड्री को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के पांच लोग धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दोपहर के समय घटी जब छोटे भाई रहीम द्वारा बाउंड्री नापने को लेकर विवाद शुरू हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़े भाई इब्राहिम अली पहले से ही पक्का मकान बनाकर रह रहे थे, जबकि छोटे भाई अब्दुल रहीम अपने हिस्से में मकान निर्माण की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार को रहीम रस्सी खींचकर बाउंड्री की मापी कर रहा था, तभी दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और रहीम तथा उसके परिवार के सदस्यों ने इब्राहिम के परिवार पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

इस हमले में इब्राहिम अली, उनके बेटे मजारुल हक, बहू अंजरा बीबी, जोसनारा खातुन और रब्बानी अली घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मजारुल, अंजरा और रब्बानी को चांचल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज हरिश्चंद्रपुर ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है।

घटना के बाद से आरोपी रहीम और उसके परिवार के सदस्य फरार हैं। इब्राहिम अली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया, “हम छह भाई हैं और जमीन की बंटवारे के बाद सभी ने अपने घर बनाए हैं। रहीम ने रातों-रात बाउंड्री के खंभे हटा दिए थे। जब मैंने दोपहर में नमाज के बाद मापी की, तभी हमला किया गया।”

Kolkata: also read- Corona Update: देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 7,400 के पार, 24 घंटे में 9 की मौत

हरिश्चंद्रपुर थाने के आईसी मोनोजीत सरकार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button