adevertisment Adevertiisment banner

Ghosi News-मऊ CRO दिनेश कुमार का घोसी तहसील में बड़ा निरीक्षण, कोर्ट की कार्यप्रणाली में लाने जा रहे हैं बड़ा सुधार

Ghosi News-राजस्व परिषद के निर्देश पर जिले के मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) श्री दिनेश कुमार ने मंगलवार को घोसी तहसील का निरीक्षण कर तहसील प्रशासन और न्यायालयिक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अब कोई भी पुरानी फाइल लंबित नहीं रहेगी — हर एक मामले का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

100 मामलों का हुआ निस्तारण, 53 पुराने मामलों में आया आदेश

निरीक्षण के दौरान CRO ने जानकारी दी कि तहसीलदार कोर्ट में बीते रोज़ 100 फाइलों का निस्तारण किया गया, जबकि एसडीएम न्यायालय में 53 मामलों में आदेश जारी किए गए, जिनमें अधिकांश मामले 5 साल से अधिक पुराने थे। इसके अलावा तहसीलदार न्यायिक न्यायालय में 46 मामलों को निस्तारित किया गया।

5 साल से अधिक पुरानी फाइलें होंगी पहली प्राथमिकता

CRO दिनेश कुमार ने स्पष्ट किया कि 5 वर्ष से अधिक लंबित मामलों का तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निपटारा हो, यह सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही 3 से 5 साल और 1 से 3 साल पुरानी फाइलों को भी तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से कहा कि निस्तारण सिर्फ संख्या नहीं, गुणवत्ता और न्याय की भावना के साथ होना चाहिए।

जनता से संवाद और बार-बेंच में तालमेल पर विशेष ज़ोर

निरीक्षण के दौरान CRO ने स्पष्ट किया कि आम जनता को न्याय के प्रति भरोसा दिलाने के लिए जन संवाद और पारदर्शिता आवश्यक है। उन्होंने SDM और तहसीलदार को निर्देश दिए कि बार और बेंच के बीच तालमेल बनाकर कार्य करें, ताकि न्याय प्रक्रिया और अधिक प्रभावशाली एवं भरोसेमंद बन सके।

लापरवाही पर सख्त रवैया: पेशकार को सो कॉज नोटिस

निरीक्षण के दौरान SDM कोर्ट में कार्यरत पेशकार आशुतोष कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठे, जिस पर CRO ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से उनसे स्पष्टीकरण मांगते हुए सो कॉज नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

राजस्व परिषद की सक्रियता से जागा प्रशासन, न्यायिक प्रक्रिया में आएगा नया बदलाव

CRO का यह निरीक्षण घोसी तहसील में राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल पुरानी फाइलों का बोझ कम होगा, बल्कि आम जनता को भी समय पर न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। राजस्व परिषद की सक्रियता से अब न्यायिक सिस्टम में गंभीरता, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस दौरान एसडीएम आनंद कनौजिया एसडीएम न्यायिक अशोक कुमार सिंह तहसीलदार धर्मेंद्र पाण्डेय नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह लेखपाल संजय दुबे एसडीएम के स्टेनो विपिन कुमार और पेशकार आशुतोष मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button