adevertisment Adevertiisment banner

Ghosi- कोतवाली की कमान संभालते ही सख्त हुए नए प्रभारी निरीक्षक प्रेमेंद्र सिंह, बोले– अपराध, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं

Ghosi-नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से कोतवाली की जिम्मेदारी संभालते ही नए प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह एक्शन मोड में आ गए हैं। रविवार को कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने कोतवाली में पुलिसकर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध, भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक प्रेमेंद्र सिंह ने कहा कि अब थाने में “जीरो टॉलरेंस” की नीति लागू रहेगी। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी और जनता को न्याय दिलाना ही पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिला सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष फोकस
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि महिला सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। महिलाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता को तुरंत न्याय मिलना चाहिए और आरोपी को समय रहते गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाना चाहिए।

सड़क पर बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए सिंह ने निर्देश दिए कि मुख्य बाजारों और स्कूल-कॉलेजों के पास विशेष ध्यान दिया जाए। ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है, ताकि जाम की समस्या से जनता को राहत मिल सके।

पुलिस की छवि होनी चाहिए भरोसेमंद और जवाबदेह
बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने टीम भावना से कार्य करने की बात कही और पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि जनता के साथ सौम्य व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि भरोसेमंद और जवाबदेह होनी चाहिए। तभी आमजन पुलिस पर विश्वास करेगा और सहयोग करेगा।

बैठक में कोतवाली क्षेत्र के सभी उपनिरीक्षक सूरज सिंह, प्रकाश, हेड कांस्टेबल व जवान मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अब लापरवाह कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा और ईमानदारी से कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

नए कोतवाल की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप, जनता में उम्मीद
प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह के तेवरों से जहां आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है, वहीं क्षेत्र की आम जनता को कानून व्यवस्था में सुधार और त्वरित न्याय की नई उम्मीद बंधी है। कोतवाली क्षेत्र में उनके आने से एक नई कार्यशैली और सख्त अनुशासन का माहौल बनता दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button