Sonbhadra News-30 सितंबर तक चलेगा राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान – इन विवादों का होगा निस्तारण
Sonbhadra News-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 01 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान संचालित किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जनपद न्यायाधीश शैलेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य, न्यायालयों में लंबित ऐसे प्रकरणों का निस्तारण करना है, जिनमें समझौते की संभावना प्रबल हो। इन मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से शीघ्र और सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाया जाएगा।
अभियान के सफल संचालन हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक प्रकरण चिन्हित कर, पक्षकारों को सुलह-वार्ता के लिए मध्यस्थता केंद्र में भेजा जाए और उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया जाए।
आम नागरिक इस अभियान का लाभ उठाकर संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपने मामले को चिन्हित करवा सकते हैं, जिससे उसका निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से किया जा सके।
निस्तारण हेतु प्रमुख मामले –
- वैवाहिक विवाद
- दुर्घटना दावा
- घरेलू हिंसा
- चेक बाउंस
- वाणिज्यिक विवाद
- सेवा विवाद
- शमनीय आपराधिक मामले
- उपभोक्ता विवाद
- ऋण वसूली
- संपत्ति बंटवारा
- बेदखली
- भूमि अधिग्रहण
- अन्य उपयुक्त दीवानी मामले
बैठक में आलोक यादव (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), अमित कुमार (तृतीय) (सिविल जज सी.डी.), राहुल (सिविल जज सी.डी./एफ.टी.सी.), यादवेन्द्र सिंह (सिविल जज जूनियर डिवीजन), इंदू वर्मा (न्यायिक मजिस्ट्रेट), नित्यानंद त्यागी (न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय घोरावल), शिवेश राज (अपर मि. जज जूनियर डिवीजन) सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Sonbhadra News-Read Also-Prayagraj News-पुलिस मॉडर्न स्कूल में छात्र परिषद् का गठन – शैक्षणिक सत्र 2025–26