adevertisment Adevertiisment banner

Up News – प्रमुख सचिव पर्यटन ने मण्डलायुक्त के साथ दीपोत्सव तैयारियों का लिया जायजा

Up News -प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति अमृत अभिजात ने मण्डलायुक्त राजेश कुमार व जिलाधिकारी के साथ दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर औचक निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने रामकथा पार्क व हेलीपैड स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया व सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रमुख सचिव द्वारा राम की पैडी पर विजिटर गैलरी/सेल्फी प्वाइंट और पर्यटन सुविधाओं का निरीक्षण किया। उक्त परियोजना के निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर स्तम्भ, स्टेज, स्टेप, पाथवे, प्लेटफार्म पर पत्थर लगाने, 02 नग स्टोन दीया (दीप), 02 नग स्टोन प्लान्टर के कार्य प्रगति पर पाया गया। आगामी दीपोत्सव-2025 से पूर्व उक्त परियोजना के अन्तर्गत चल रहे कार्यों को शीघ्र अतिशीघ्र मानक अनुरूप 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के साथ-साथ एकत्रित मलबे को हटाने का सख्त निर्देश दिया गया है।
उन्होंने सरयू नदी के नया घाट से लक्ष्मण घाट तक पर्यटन सुविधाओं का विकास एवं सौंदर्यीकरण के निरीक्षण में पाथवे, आरती स्थल, छतरी में फ्लोरिंग का कार्य एवं स्टेप पर पत्थर लगाने का कार्य प्रगति पर पाया गया है। परियोजना प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि नया घाट से सिंचाई पम्प हाऊस तक आरती स्थल के वी० आई० पी० प्वेलियन के कार्य के अलावा समस्त कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण करा दिया जायेगा। परियोजनान्तर्गत चलित कार्यों को आगामी दीपोत्सव के दृष्टिगत अतिशीघ्र मानक अनुसार पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद, कार्यदायी संस्था यू०पी० प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि0, परियोजना प्रबन्धक, सहायक परियोजना प्रबन्धक व अवर अभियन्ता एवं सम्बन्धित फर्म के इंजीनियर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button