adevertisment Adevertiisment banner

UP News-अवैध अल्प्राजोलम पाउडर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 250 ग्राम अवैध पाउडर बरामद

UP News-एसओजी यमुनानगर व थाना नैनी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों को अवैध अल्प्राजोलम पाउडर के साथ गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की। जानकारी के अनुसार नैनी एसओजी यमुनानगर व नैनी पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि दो अभियुक्त राजकुमार पुत्र स्व0 रामकैलाश निवासी एलनगंज थाना कर्नलगंज प्रयागराज व मो0 रोशन पुत्र मो0 शरीफ निवासी जेल रोड चौराहा थाना नैनी,प्रयागराज बंधा रोड नए पुल की तरफ पुलिया के पास खड़े है और संदिग्ध दिख रहे है। सूचना पर पहुँची टीम ने मौके पर पहुँच कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तथा उनके कब्जे से 250 ग्राम अवैध अल्प्राजोलम पाउडर बरामद किया। दोनों के विरुद्ध नैनी थाने में गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए ।

उसके बाद नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि हमलोग नशीले पदार्थ को बेचकर अपना शौक पूरा करते है। आज भी हम आने जाने वाले राहगीरों को बेचने के फिराक में खड़े थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।

रिपोर्ट-घनश्याम शुक्ला

Related Articles

Back to top button