Trump’s claim about Russian oil: भारत ने ट्रंप के बयान पर लगाई रोक, कहा—तेल नीति पर कोई बाहरी दबाव नहीं
Trump’s claim about Russian oil: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह दावा किए जाने के बाद कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति जताई है, भारत ने इस पर स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत की ऊर्जा नीति पूरी तरह से राष्ट्रीय हितों और उपभोक्ताओं की सुरक्षा पर केंद्रित है।
भारत की स्थिति स्पष्ट
जायसवाल ने कहा, “भारत तेल और गैस का एक बड़ा आयातक है। हमारी प्राथमिकता हमेशा यह रही है कि भारतीय उपभोक्ताओं को सस्ती और सुरक्षित ऊर्जा मिलती रहे। हमारी आयात नीतियां इसी उद्देश्य पर आधारित हैं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत तेल की कीमतों में स्थिरता और आपूर्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई देशों से ऊर्जा स्रोत प्राप्त करता है।
Trump’s claim about Russian oil: also read- Kanthara Chapter 1: ‘कांतारा चैप्टर 1’ बनी 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
ट्रंप का बयान
बुधवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मैं रूस से भारत के तेल खरीदने से खुश नहीं था। आज उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि वो रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। यह एक बड़ा कदम है।” ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस पर आर्थिक दबाव बनाना जरूरी है, और जो देश उससे तेल खरीदते हैं, वे अप्रत्यक्ष रूप से युद्ध में उसकी मदद कर रहे हैं। भारत के बयान के बाद रूस ने भी प्रतिक्रिया दी। भारत में रूस के राजदूत डेनीस अलीपोव ने कहा कि भारत और मॉस्को की ऊर्जा साझेदारी राष्ट्रीय हितों के अनुसार जारी रहेगी। उन्होंने रूसी तेल को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया।