adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra News: चार दिन बाद तालाब में मिला युवक का शव, गांव में मातम

Sonbhadra News: सदर कोतवाली क्षेत्र के अक्छोर गांव में बीते गुरुवार देर शाम परिवारिक विवाद के चलते 45 वर्षीय राजेश भारती ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के चार दिन बाद रविवार सुबह शव बरामद होने से पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया।

घर से निकला नाराज युवक-
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा धोबही के टोला खड़ेहरी निवासी राजेश भारती पुत्र स्वर्गीय राम जीत गुरुवार को काम से देर शाम घर लौटे। परिजनों से कहा-सुनी होने पर नाराज होकर उन्होंने मरने की धमकी दी और घर से निकल गए। करीब 500 मीटर दूर अक्छोर टोला में मंदिर के पास तालाब किनारे कपड़े उतारकर वे पानी में कूद गए।

Sonbhadra News : डोरिया नाला (झरना) बने पर्यटक स्थल तो आदिवासी युवाओ को मिलेगा रोजगार का अवसर

घटना की सूचना और प्रारंभिक तलाश-
आसपास के लोगों ने यह देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। शुक्रवार सुबह नई बाजार चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला और पुलिस वापस लौट गई।

परिजनों की खोज और पुलिस की दूसरी कोशिश-
शनिवार को परिजनों ने नाते-रिश्तेदारों के बीच खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर घंटों तालाब की तलाशी ली, मगर शव नहीं मिला। थक-हारकर गोताखोर और पुलिस चले गए।

रविवार सुबह शव बरामद-
रविवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने तालाब में तैरता शव देखा और शोर मचाया। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया, जिसकी शिनाख्त राजेश भारती के रूप में हुई।

पुलिस की कार्रवाई और गांव का माहौल-
पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम जांच शुरू कर दी। चार दिन की असफल खोज के बाद शव मिलने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सदर कोतवाली क्षेत्र के इस मामले में तीन दिन से गोताखोर और ग्रामीण लगातार तालाब में तलाश कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button