Sonbhadra News- ठाकुर प्रसाद सिंह सम्मान से नवाजे गये डॉ० यतीन्द्र मिश्र:डॉ० अंजली विक्रम सिंह
Sonbhadra News- विन्ध्य कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में शनिवार को माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट राबर्ट्सगंज सोनभद्र द्वारा मूर्धन्य साहित्यकार स्व० ठाकुर प्रसाद सिंह का जन्म शताब्दी समारोह धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि डॉ० खीनंदन सिंह व विशिष्ट अतिथि डॉ० व्यामेश शुक्ल, डॉ० उमेश सिंह, डॉ० नागेश्वर सिंह (अध्यक्ष स्ववित्तपोषित महावद्यिालय) वाराणसी मुख्य ट्रस्टी डॉ० अजय कुमार सिंह महाविद्यालय की प्राचार्या तथा आये हुए अतिथियों द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। तत्पश्चात् छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् डॉ० अजय कुमार सिंह व प्राचार्या डॉ० अंजली विक्रम सिंह द्वारा मुख्य अतिथि तथा आये हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने व्योमेश शुक्ल ने डॉ यतीन्द्र मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की डॉ यतीन्द्र मिश्र की लेखनी में साहित्यकीक विशेषताओं में गहन संवदेनशीलता सामाजिक मुद्दो पर गहरी दृष्टि और भाषा के सरलता शामिल है। कलाओ में गहरी रूचि रखने वाले कवि सम्पादक और संगीत अध्येता यतीन्द्र मिश्र के अबतक तीन कविता संग्रह प्रकाशित है। डॉ० उमेश प्रसाद सिंह ने कहा की उन्होने शास्त्री गायीका गिरजा देवी के जीवन और संगीत साधना पर एक गीरजा नामक पुस्तक भी लिखी है।
उन्होने रीत काल के अंतिक प्रतिनिकिध कवी द्विजदेव की ग्रन्थावली का सन 2000 सहसम्पादन किया। लता मंगेशकर पर लता सुर गाथा पुस्तक उनकी एक और चर्चित कृति है, जिसके लिए उन्हे 64वां राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। वाराणसी से आए डॉ० नागेश्वर सिंह (अध्यक्ष स्ववित्तपोषित महावद्यिालय) वाराणसी ने अपने सम्बोधन में कहा की यतीन्द्र मिश्र की लेखन शैली बहुत ही सरल और पठनीय है, उन्होने ने फिल्म निर्देशक एवं गीतकार गुलजार की कविताओं एवं गीतो के चयन में सम्पादन का कार्य भी किया है। इसके पश्चात् ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2025 की घोषणा की गयी। ट्रस्ट द्वारा तृतीय सम्मान हिन्दी के जाने-माने लब्ध प्रतिष्ठित डॉ यतीन्द्र मिश्र की अनुपस्थित मे उनके प्रतिनिधि सहोदर मिश्र के भाई आशुतोष मिश्रा ने ग्रहण किया। ट्रस्टी के द्वारा आशुतोष मिश्रा को अंगवस्त्रम, प्रसस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व (एक्यावन हजार) का चेक दे कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पारस नाथ मिश्र ने किया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में डॉ० रवीनंदन सिंह सम्पादक सरस्वती पत्रिका प्रयागराज ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या ० डॉ० अंजली विक्रम सिंह ने ठाकुर प्रसाद सिंह के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की ठाकुर प्रसाद जी अदभुत प्रतिभा के धनी थे उनके नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर का हो इसी शुभकामना के साथ आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भोलानाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर डा० वी० सिंह, विनोद जालान, बृजेश सिंह, मनोज सिंह, अभयराज सिंह, आनन्द सिंह, डॉ० मालती शुक्ला, डॉ० अरुणेन्द संदल, डॉ० अनुग्रह सिंह, अनीष, मनीष, पंकज, व समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।



