adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra News – करवानी मोड़, पूर्व सैनिक की प्रतिमा लगवाने उनके नाम करवाने की माग

Sonbhadra News – म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खैराही निवासी डिप्लोमा के पूर्व छात्र,समाजसेवी प्रशांत कुमार दुबे ने ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोड़ को पत्र देकर खैराही-किरवानी मोड़ पर द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिक रहे स्व केदारनाथ दुबे की प्रतिमा लगवाने एवं उनके नाम करने के लिए दिया आवेदन पत्र।उन्होने कहा कि अगर यह कार्य हो जाता है तो दक्षिणांचल के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में आदिवासी वर्ग सहित अन्य वर्ग के लोगों के अंदर फौज के प्रति जागरूकता आएगी और देश सेवा करने का जुनून पैदा होगा।इस क्षेत्र के लोग भी फौज मे भर्ती होकर देश सेवा कर सकेंगे।इससे रोजगार के अवसर बढ़ेगे।

इसके अलावा उन्होने सोनभद्र जिले मे सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज मे तीन वर्षीय माइनिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित करवाने की मांग रखी और बताया कि माइनिंग कोर्स की पढ़ाई के लिए उत्तर प्रदेश मे एकमात्र ललितपुर जिले के तालबेहट मे सिर्फ तीन वर्षीय माइनिंग पाठ्यक्रम संचालित है जो कि इस जिले से काफी दूरी पर स्थित है।जिसके कारण कई छात्र दूर होने की वजह से एडमिशन नही ले पाते और इस कोर्स से वंचित रह जाते है।जिले मे सरकारी एवं प्राइवेट सेक्टर मे माइनिंग क्षेत्र मे रोजगार की अपार संभावना है।

— द्वितीय विश्व युद्ध में पैर में लगी थी गोली

प्रशांत दुबे ने बताया कि उनके दादा स्व केदारनाथ दुबे की भर्ती भारत आजाद होने से पहले वर्ष 1942 में डोगरा रेजीमेंट में हुई थी। भर्ती होने के बाद उनको पाकिस्तान के लाहौर में सिविल ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था,उस वक्त लाहौर भारत का ही हिस्सा था।भर्ती होने के कुछ वर्षों बाद उनको दक्षिण अफ्रीका, बर्मा,सिंगापुर जैसे देशों में भी कुछ दिनो के लिए भेजा गया था।द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान वर्ष 1945 में भारत-वर्मा युद्ध के दौरान उनको भेजा गया था, युद्ध के दौरान उनके बाएं पैर के घुटने में गोली लगी थी।

Related Articles

Back to top button