MGNREGA Protest: मनरेगा बचाओ संग्राम, नाम बदलने व कमजोर करने के विरोध में चौपाल, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
MGNREGA Protest: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने और इसे कमजोर किए जाने के विरोध में बुधवार को सड़वा चंडिका ब्लॉक में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष मो. कासिम के आह्वान पर हुआ।
मां चंडिका देवी धाम मंडल अध्यक्ष शुभम शुक्ला के नेतृत्व में काशीपुर तथा सड़वा चंडिका न्याय पंचायत अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में तिवारीपुर ग्रामसभा में दर्जनों जॉबकार्ड धारक शामिल हुए।
चौपाल को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से गरीब मजदूर परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि मनरेगा को अधिकार-आधारित कानून के रूप में पूरी तरह बहाल किया जाए तथा काम के अधिकार और पंचायतों के संवैधानिक अधिकारों को पुनः स्थापित किया जाए।
डॉ. त्रिपाठी ने कहा, “मनरेगा कोई चैरिटी नहीं, बल्कि कानून द्वारा दी गई गारंटी है। इससे करोड़ों गरीबों को गांवों में रोजगार मिला, पलायन रुका, ग्रामीण मजदूरी बढ़ी और महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता मजबूत हुई।”
मनरेगा बचाओ संग्राम के कोऑर्डिनेटर व जिला महासचिव चंद्रनाथ शुक्ल ने संयुक्त रूप से कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने का प्रयास, केंद्र की घटती वित्तीय जिम्मेदारी और ग्रामसभा के अधिकारों में कटौती—ये कदम गरीबों, मजदूरों और गांधीवादी विचारधारा पर सीधा हमला हैं। कांग्रेस पार्टी चौपालों के माध्यम से इसका विरोध जारी रखेगी।
कार्यक्रम में जिला सचिव रामचंदर वर्मा, भारत शुक्ल, कृष्णा कुमार शुक्ल, सुरेंद्र गुप्ता, लल्लन मिश्र, रज्जब अली, सुनीता हेला, श्यामा प्रसाद, श्याम लाल, नीरज शुक्ल, कृष्णा कुमार बौद्ध, सरवर अली, मो. रसीद खान, मो. शकील, मो. हामिद खान, दया शंकर गुप्ता, अजय प्रजापति, किरण गुप्ता, गुड्डा देवी, करमेयता देवी, जोहरा बेगम, हमीदुल बेगम, मुकेश हेला सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
उक्त जानकारी वेदांत तिवारी, कोषाध्यक्ष/कंट्रोल रूम इंचार्ज, जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ ने दी।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत।



